Search

 
 
 

यास के कारण प्रभावित रही बिजली, करीब 60 स्थानों पर गिरे पोल

 

दो दिन में रांची आपूर्ति क्षेत्र में 50 लाख का नुकसान

Ranchi: चक्रवातीय तूफान यास का असर गुरूवार को भी रहा. कई इलाकों में इस दौरान पेड़ गिरने, ट्रांसफॉर्मर जलने या अन्य कारणों से घंटों बिजली गुल रही. रांची विद्युत आपूति क्षेत्र की ओर से इसकी जानकारी दी गयी. जिसमें बताया गया कि गुरूवार को अधिकांश इलाकों में पेड़ गिरे. जिससे रातू, ब्रांबे, पहाड़ी, कांके, नगड़ी, टाटीसिलवे, अनगड़ा, सिल्ली, लोधमा, तेतरी, तोरपा, खूंटी में घंटों बिजली गुल रही.

विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची की मानें तो अधिकांश इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही. वहीं ग्रामीण इलाकों में समय इससे अधिक हो सकता है. बता दें निगम के आदेश के बाद तूफान को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गयी थी. जिसके तहत हर डिवीजन में इंजीनियरों के साथ दस-दस लोगों की टीम तैयार की गयी है. यह आदेश 28 मई तक लागू रहेगा. इस टीम को आपूर्ति कार्यालय की ओर से बिजली उपकरण आदि भी उपलब्ध करा दिया गया है. जिससे मरम्मत तुरंत किया जा सकें.

इसे भी पढ़ें- यास”">https://lagatar.in/yas-floods-low-lying-areas-of-jamshedpur-300-people-sheltered/70579/">“यास”

से जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़, 300 लोग पहुंचाए गए आश्रयगृह

60 जगहों पर पोल गिरे: रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र से जानकारी मिली की गुरूवार को लगभग 60 जगहों में पोल गिरे. वहीं 15 जगहों में ट्रांसफॉर्मर जले. आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कई जगहों से ऐसी समस्याएं के बाद भी कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर काम किया. एजेंसियों की ओर से बहाल दस-दस बिजली कर्मियों के सहयोग से इन असुविधाओं को दूर करने का प्रयास किया गया. हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आने वाले समय भी निर्बाध बिजली मिलें, इसके लिये प्रयासरत हैं.

श्रीवास्तव ने कहा कि दो दिनों के मरम्मत कार्य और ट्रांसफॉर्मर जलने से 50 लाख का नुकसान हुआ. हालांकि अस्पतालों और ऑक्सीजन प्लांटों में निर्बाध बिजली मिले, इसके लिये प्रयासरत हैं.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही