Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 9 सितंबर (बुधवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य और LT लाइन में केबलिंग का कार्य के चलते 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
ये इलाकें होंगे प्रभावित
मैथन मैरिज गार्डन बरियातू व आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा. नियर अयोध्यापुरी गेट से बी.पी.सी.एल पेट्रोल पम्प कोकर तथा आसपास के क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जूडियो मॉल, दुर्गा पंडाल बोडिया रोड मोराबादी व आसपास के क्षेत्र सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
इसे भी पढ़ें:
कृष्णापुरी छठ तालाब रोड नं.1, चुटिया एवं आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा. साथ ही कृष्णापुरी रोड़ नं.1 नियर नाला साइड चुटिया व आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा इन्फ्रंट ऑफ महादेव मंडा एवं आस पास के क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

