Search

 
 
 

बिजली बिल नहीं करेगा परेशान, JBVNL ने जारी किया ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर

 
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपना ऑफिशियल व्हाट्एप नंबर जारी किया है. इस नंबर के जरिए कंज्यूमर न केवल फर्जीवाड़े से बचेंगे, बल्कि उन्हें बिलिंग और शिकायत संबंधी कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होंगी. जेबीवीएनएल के निदेशक वितरण एवं परियोजना केके वर्मा के अनुसार, वर्तमान में बाजार में जेबीवीएनएल के नाम पर बहुत सारा फर्जीवाड़ा हो रहा है. इससे कई कंज्यूमर को चूना लगाया जा रहा है. जिसकी शिकायतें लगातार जेबीवीएनएल और संबंधित थाने में आ रही हैं. इसे देखते हुए जेबीवीएनएल ने अपना आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया है. इसे भी पढ़ें- 2025">https://lagatar.in/charge-sheet-filed-against-many-isis-terrorists-including-shahnawaz-of-hazaribagh-who-is-planning-50-sleeper-cells-in-every-city-by-2025/">2025

तक हर शहर में 50 स्लीपर सेल की योजना बना रहे हजारीबाग के शाहनवाज समेत कई ISIS आतंकी पर आरोप पत्र दाखिल

इस तरह कर सकते हैं अपने मोबाइल में एक्टिव

आम कंज्यूमर व्हाट्एप नंबर 94311-35503 को अपने मोबाइल में सेव करके उसमें Hii लिखते ही वह एक्टिव हो जाएगा. कंज्यूमर क्यूआर कोड पर स्कैन भी कर सकते हैं. इसके बाद सारी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. कंज्यूमर के मोबाइल में यह एक्टिव होते ही भाषा चयन का ऑप्शन आएगा. भाषा चयन करते ही इसपर करंट बिजली बिल का स्टेट्स, कंप्लेन रजिस्टर, अप्लीकेशन रिलेटेड अन्य सर्विस का ऑप्शन आएगा. इस तरह कंज्यूमर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल इसे एक लाख कंज्यूमर के लिए जारी किया गया है. बहुत जल्द इसे पूरे झारखंड के कंज्यूमर के लिए जारी कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-electricity-will-be-available-for-16-hours-for-the-next-3-days-after-that-for-22-hours-daily/">बोकारो

: अगले 3 दिनों तक 16 घंटे, उसके बाद रोजाना 22 घंटे मिलगी बिजली  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही