Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव-केरेडारी में 56 घंटे बाद आयी बिजली, आंधी में टूट गए थे 50 खंभे

Barkagaon : बड़कागांव-केरेडारी में विद्युत विभाग के कर्मियों के अथक प्रयास से 56 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पायी. इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार बिजली कर्मियों के साथ लगातार लगे रहे. अब लोगों को राहत मिल गयी है. गुरुवार को आयी आंधी-पानी से बड़कागांव-केरेडारी प्रखंड में लगभग 50 बिजली के खंभे टूट गए थे. इस कारण तीन दिनों से बिजली गुल थी. बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि खंभे एवं तार सेट कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. शनिवार की रात करीब 10.30 बिजली आयी. इसे भी पढ़ें :नीति">https://lagatar.in/cm-hemant-returned-from-niti-aayog-meeting-said-kept-his-words-in-the-context-of-jharkhand/">नीति

आयोग की बैठक से लौटे सीएम हेमंत, कहा- झारखंड के परिपेक्ष्य में अपनी बातों को रखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही