Search

विष्णुगढ़ के मड़मो में आयी बिजली, ग्रामीणों के चेहरे पर आई चमक

Vishnugarh : विष्णुगढ़ अंतर्गत बगोदर विधानसभा क्षेत्र के मड़मो में बिजली आ गई. इससे ग्रामीणों को गर्मी में बड़ी राहत मिली है. बगोदर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता नागेंद्र महतो ने ग्रामीणों की मांग पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. गुरुवार को ट्रांसफार्मर चालू कराते हुए उन्होंने ग्रामीणों से से कहा कि परेशानियों का हल करना उनका दायित्व है. इस गांव में किसान रहते हैं. ट्रांसफार्मर जल जाने से रात में गांव में अंधेरा छाया रहता था. साथ ही कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा था. इसे भी पढ़ें :मणिपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%82/">मणिपुर

हिंसा पर मंत्री चंपई सोरेन ने पीएम को दी राजधर्म निभाने की सलाह

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर कोडरमा संसदीय क्षेत्र के हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा, घनश्याम महतो, सरिता कुमारी वार्ड सदस्य, अर्जुन महतो, जगदीश महतो, कैलाश महतो, कारुलाल महतो, खेमनारायण महतो, गणेश महतो, सीताराम महतो, सुरेंद्र महतो, टेकलाल महतो, रामानंद सिंह, अरविंद सिंह, बहराम मरांडी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमुआ:">https://lagatar.in/jamua-on-the-occasion-of-buddha-purnima-a-two-day-program-will-be-held-in-budhbihar/">जमुआ:

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धबिहार में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp