Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेबीवीएनएल के भरोसे नहीं सुधर सकती बिजली :  एसोसिएशन

Ranchi :  झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा है कि झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) के भरोसे राज्य का विकास असंभव है. वर्तमान में राज्य की विद्युत व्यवस्था दयनीय एवं असहनीय हो गई है. किसी भी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सही नहीं है. राजधानी में भी कई इलाकों में रोजना 8-10 घंटे बिजली कट हो रही है. बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है.

अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रहे

एसोसिएशन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्बाध बिजली सप्लाई हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया था. लगता है जब अधिकारीगण मुख्यमंत्री के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. इस लचर व्यवस्था के भरोसे राज्य का विकास, उद्योग एवं रोजगार के लिए सारे कदम विफल हो रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही