Search

 
 
 

बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा जोर का झटका, वाहन चालकों की जेब भी होगी ढीली

 
  • साल में दूसरी बार महंगी होगी बिजली
  • महंगाई का लगेगा तड़का, बढ़ जायेगा टोल टैक्स
Ravi Bharti  Ranchi :  आचार संहिता समाप्त होने के बाद राज्य के बिजली उपभोक्ताओं और वाहन चालकों की जेब ढीली होने वाली है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वर्ष 2024-25 के लिए नयी बिजली दर निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. वितरण निगम ने नयी बिजली दर के लिए नियामक आयोग को टैरिफ पिटीशन सौंप दिया है. विद्युत नियामक आयोग ने इसी साल फरवरी में वर्ष 2023-24 के लिए बिजली दर जारी किया था. जिसमें बिजली दर में ओवर ऑल 7.66 फीसदी वृद्धि की गयी थी. बिजली वितरण निगम ने 39.71 फीसदी बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव सौंपा था, जिसके एवज में आयोग ने ओवरऑल बिजली दर में 7.66 फीसदी की वृद्धि की स्वीकृति दी थी.

वाहन चालकों की भी कटेगी जेब

चुनाव समाप्त होने के बाद वाहन चालकों की भी जेब ढीली होने वाली है. जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई ने टोल टैक्स लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है. इस वित्तीय वर्ष के शुरुआत यानी एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते वाहन चालकों को राहत मिल गयी थी. भारत सरकार ने एक जून तक टोल नहीं बढ़ाने का आदेश भेजा था. जिसके बाद एनएचएआई ने झारखंड सहित सभी राज्यों के रीजनल पदाधिकारियों को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण तक टोल में वृद्धि नहीं करने का निर्देंश दिया था.

सभी राज्यों के लिए टोल वृद्धि का प्रस्ताव तैयार

मिली जानकारी के मुताबिक, देश के सभी राज्यों के लिए टोल टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव तैयार है. जानकारी के अनुसार, हर प्रकार के वाहनों के लिए पांच रुपये से 15 रुपये तक टोल टैक्स में वृद्धि का प्रस्ताव है. इस संबंध में एनएचएआई ने मार्गदर्शन भी मांगा है. जून के पहले सप्ताह में ही टोल टैक्स में वृद्धि की जा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही