Search

 
 
 

बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, इसी महीने बढ़ेगी बिजली दर

 
झारखंड में 58 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब होगी ढीली इस माह के अंत तक 2023-24 का नया बिजली दर होगा जारी Ranchi: जनवरी का महीना राज्य के 58 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने वाला होगा. इस माह के अंत तक झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वर्ष 2023-24 के लिए बिजली की नई दर जारी कर देगा. आयोग के सदस्य तकनीक अतुल कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम से सात दिनों के अंदर जनसुनवाई पर आई आपत्ति पर मंतव्य मांगा है. वितरण निगम से आए मंतव्य के बाद सलाहकार समिति की बैठक होगी. इसके बाद नियामक आयोग नई बिजली दर जारी कर देगा. इसके पहले साल 2023 के जून में नयी बिजली दरें घोषित की गई थीं. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-five-day-training-of-sub-inspector-rank-officers-started-in-research-training-school/">रांची:

अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

ऐसा है वितरण निगम का प्रस्ताव

घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 8.60 रुपये यूनिट करने का प्रस्ताव 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की दर 7.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव 

वितरण निगम को टैरिफ से चाहिए 9302.94 करोड़ रुपये

वितरण निगम को बिजली बिल के टैरिफ से 9302.94 करोड़ रुपये का राजस्व चाहिए. इसमें घरेलू उपभोक्ताओं से 5276.31 करोड़, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से 1080.29 करोड़, एसएस कटेगरी कंज्यूमर से 81.92 करोड़, एलटी कनेक्शन से 371.14 करोड़, सिंचाई से 161.49 करोड़, एचटी कनेक्शन से 2735.01 करोड़, रेलवे से 74 करोड़ और एमइएस से 12.80 करोड़ का राजस्व चाहिए. इसे भी पढ़ें- बिलकिस">https://lagatar.in/bilkis-bano-case-sc-overturns-the-decision-of-gujarat-government-cancels-the-decision-of-release-of-11-convicts/">बिलकिस

बानो केस : SC ने गुजरात सरकार के फैसले को पलटा, 11 दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द

2024-25 के टैरिफ पिटिशन पर हो रहा मंथन

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2024-25 के टैरिफ पिटीशन पर मंथन कर रहा है. 2023-204 के बिजली दर निर्धारण के बाद 2024-25 के लिए आयोग फिर से जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू करेगा. इस साल दो वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए बिजली दर जारी किये जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही