Dhanbad : धनबाद जिले में लगातार सातवें दिन 4 मार्च को भी बिजली संकट बरकरार रहा. अब रोटेशन के आधार पर जिला वासियों को बिजली उपलब्ध कराने में बिजली विभाग के पसीने छूट रहे हैं. पिछले रविवार को कोडरमा थर्मल प्लांट के ब्वॉयलर में आई खराबी की वजह से डीवीसी से धनबाद को 50 प्रतिशत कम बिजली मिल रही है. अलग-अलग क्षेत्रों में लोडशेडिंग कर किसी तरह काम चलना पड़ रहा है. हर दो घंटे पर अलग-अलग क्षेत्रों में लोडशेडिंग की जा रही है. लोडशेडिंग के दौरान अधिकतर इलाकों में एक से दो घंटे की बिजली कटौती की जा रही है. जिला वासियों को पिछले सात दिनों से 24 घंटे में 12 से 14 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीण इलाकों में 17 घंटे तक बिजली गुल रह रही है.
: मार्च लूट को बढ़ावा दे रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव [wpse_comments_template]
होली से पहले व्यवस्था होगी दुरुस्त : जीएम
बिजली विभाग, धनबाद के जीएम हरेंद्र सिंह ने कहा कि कोडरमा थर्मल प्लांट में आई खराबी को 6 मार्च सोमवार तक दूर कर लिया जाएगा. इसके बाद जिले को पहले की तरह बिजली मिलने लगेगी. विभाग होली से पहले बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करने के प्रयास में जुटा हुआ है. इस दौरान जगह-जगह मेंटेनेंस व अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य भी किया जा रहा है. इस वजह से भी कुछ क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रह रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hemant-government-promoting-march-loot-pratul-shahdev/">धनबाद: मार्च लूट को बढ़ावा दे रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव [wpse_comments_template]
Leave a Comment