Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: चौपारण में बिजली संकट, कई गांवों में ट्रांसफार्मर जले

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड में गंभीर बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने हज़ारीबाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में ट्रांसफार्मर जलने और जर्जर हो चुकी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समस्याओं को उठाया. पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हो रहे ट्रांसफार्मर - चौपारण प्रखंड के बहेरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पुरनाडीह में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी प्रकार, बछई पंचायत के ग्राम डुमरी और ग्राम कुत्तलू रविदास टोला में भी क्रमशः 25 और 63 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं. चोरदाहा पंचायत के ग्राम अहरी नावाडीह और भगहर पंचायत के ग्राम लोहरा में भी ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों की स्थिति जर्जर हो चुकी है.

बिजली के खंभे व तार जर्जर हो गए हैं

लोहरा से टिकरी तक के क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार अत्यंत जर्जर हो गए हैं. इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है. इसी क्षेत्र के अम्बातरी गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल चुका है. जिससे ग्रामीणों को बिजली की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ग्राम परसातरी में भी इसी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है. इन क्षेत्रों में बिजली की स्थिति इतनी गंभीर है कि कई गांवों का बिजली कनेक्शन कोडरमा जिला से जुड़ा हुआ है, जिसे अब हज़ारीबाग जिला से जोड़ने की मांग की जा रही है.

जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगीः अधीक्षण अभियंता

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा इन सभी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान लेने पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर ख़राब होने की समस्या सामान्यतः बढ़ जाती है, लेकिन विभाग युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है कि ग्रामीणों को जल्द से जल्द रिपेयर किए हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाय. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भगहर पंचायत की बिजली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और गांवों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी. बताते चलें कि चौपारण प्रखंड की बिजली समस्या गंभीर है और इसका समाधान जल्द से जल्द होना आवश्यक है. पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयासों से अब इस दिशा में कुछ सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही इन प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही