Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छठ पूजा में 8 से 10 घंटे काटी गई बिजली

Advertisement
Advertisement
धनबाद : छठ पूजा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा. 10 नवंबर को 24 घंटे में किस्तों में 8 से 10 घंटे तक बिजली काटी गई. 11 नवंबर को दोपहर ढ़ाई बजे तक 5 घंटे बिजली गुल रही. डीवीसी के इस रवैये के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छठव्रती महिलाओं को उठानी पड़ी. इन दो दिनों में 120 की जगह 60 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गई है. बिजली विभाग के जीएम अजीत कुमार ने छठ में बिजली कटौती के दो कारण बताए. उन्होंने कहा एक तो सुरक्षा कारणों से अर्घ्य के समय दो घंटे बिजली काटी गई और दूसरा कारण डीवीसी का था. पूजा के दौरान लगातार बिजली नहीं काटी गई है. बिजली कटौती को लेकर डीवीसी के साथ उच्च स्तरीय बातचीत जारी है. जल्द ही स्थाई समाधन निकाल लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : चास">https://lagatar.in/dowry-murder-case-in-chas-mufassil-police-station/">चास

मुफस्सिल थाना में दहेज हत्या का मामला [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही