Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग

Ranchi : झारखंड में चढ़ते पारा के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इस समय डीवीसी कमांड एरिया वाले सातों जिलों को शामिल कर पूरे राज्य में बिजली की मांग 2800 मेगावाट हो गई है. मांग और आपूर्ति में अंतर के कारण दोपहर के समय 200 से 400 मेगावाट की लोड शेडिंग हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद शाम के व्यस्त समय के दौरान एक्सचेंज से करीब 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का प्रबंध किया गया.

बिजली की मांग तीन हजार मेगावाट पहुंच जाएगी

झारखंड बिजली वितरण निगम के अधिकारियों का मानना है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में बिजली की मांग तीन हजार मेगावाट पहुंच जाएगी. अब इस हिसाब से इंतजाम किया जाएगा. एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली का इंतजाम कर मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है. एक्सचेंज से बिजली उपलब्ध हो रही है. एक्सचेंज से अधिकतम 10 रुपये प्रति यूनिट की दर पर इस बार बिजली उपलब्ध हो रही है.

इसे भी पढ़ें – लैब">https://lagatar.in/lab-technologist-day-around-250-lab-technicians-from-across-the-state-gathered/">लैब

टेक्नोलॉजिस्ट डे: जुटे राज्यभर के करीब 250 लैब टेक्नीशियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही