Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदरनगर में बिजली विभाग का शिविर 25 को

Advertisement
Advertisement
Electricity department camp in Haidernagar on 25th
  • शिविर में उपभोक्ताओं की समस्या का भी होगा समाधान
  • 5 हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई
Hussainabad (Palamu): हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा करने के लिए प्रत्येक माह की 26 तारीख को हैदरनगर के तिवारी कॉम्प्लेक्स में शिविर लगाया जाता. मगर गणतंत्र दिवस की वजह से जनवरी माह में यह शिविर 25 जनवरी को लगेगा. उक्त जानकारी झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अवर विद्युत प्रमंडल जपला के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समाधान शिविर में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पांच हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. बकायेदार बिल का भुगतान नहीं करते हैं उनका कनेक्शन काटने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने वैध कनेक्शन के बगैर बिजली का उपयोग करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी कार्य दिवस में विद्युत कार्यालय जपला में कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा है. प्रज्ञा केंद्र या किसी ऑनलाइन सेंटर से आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सभी कनेक्शनधारियों को घर या दुकान के बाहर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी तरह की समस्या है तो अपनी समस्या का शिविर में आकर समाधान करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-drug-addiction-ruined-the-future-of-three-friends/">हजारीबाग

: ड्रग्स की लत ने तीन दोस्तों का भविष्य किया बर्बाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही