Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली विभाग ने लगाया ब्याज माफी शिविर

Balumath (Latehar) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 के तहत शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता समशाद आलम ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगे ब्याज माफी कर राहत दे रही है. आगे उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक के जिन बिजली उपभोगताओं के बिल में ब्याज लगाया गया है. एक मुश्त बिल जमा करने पर ब्याज माफी कर दी जाएगी. बकायेदार उपभोक्ता 30 जून तक जिला कार्यालय में पहुंच कर अपने बिजली बिल की ब्याज माफी करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि बालूमाथ क्षेत्र में लगभग 24725 बिजली के रनिंग उपभोक्ता हैं. सात हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही