Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण में बाधक तार और पोल 7 दिन में हटाएगा बिजली विभाग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण में बिजली के तार और खंभे बाधा पहुंचा रहे हैं. एलायमेंट एरिया में कांटाटोली, बहू बाजार और शांतिनगर के पास ओवरहेड तार और बिजली के पोल हैं. इसे लेकर जुडको के परियोजना निदेशक (प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्र ने विद्युत निगम के अफसरों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि तार और पोल होने के कारण शिफ्टिंग का काम कई जगहों पर प्रभावित हो रहा है. विद्युत निगम के जीएम पीके श्रीवास्तव ने कहा कि बहू बाजार चौक और शांतिनगर के पास पुराने बिजली के यूटिलिटी को हटाने का काम इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. वहीं जिन जगहों पर तार और पोल से वर्तमान में फ्लाईओवर का काम बाधित नहीं हो रहा है, उन्हें भी 10 जुलाई तक हटा लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें – पटना">https://lagatar.in/general-meeting-of-17-opposition-parties-in-patna-will-stop-bjp-on-100-seats-nitish/">पटना

में 17 विपक्षी दलों की महाबैठक, बीजेपी को 100 सीटों पर रोकेंगे- नीतीश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही