Search

 
 
 

बरही में 20 घंटों से बिजली गुल, लोग परेशान

 
Barhi : गुरुवार की देर रात्रि करीब 10 बजे से बरही अनुमंडल की बिजली गुल है. भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच बिजली नहीं होने से लोगों की जिंदगी दूभर हो गई है. लोगों के घरों के इन्वर्टर भी पूरी तरह जवाब दे चुके हैं. पूछे जाने पर सहायक विद्युत अभियंता सत्यदेव कुमार ने बताया कि अचानक सब स्टेशन की बैट्री पूरी तरह खराब हो जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. इसे पुनः इंस्टॉल करने का काम किया जा रहा है. मिस्त्री और अभियंता लगे हुए हैं. शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-seven-accused-of-murderous-attack-on-police-sent-to-jail/">लातेहार

: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के सात आरोपी भेजे गये जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही