Search

 
 
 

बारिश और मेंटेनेंस के कारण रांची के कई इलाकों में गुल रही बिजली

 
Ranchi: तार गिरने, मरम्मत और पोल शिफ्टिंग कार्य को लेकर रांची के कई इलाकों में गुरुवार को घंटों बिजली गुल रही. गुरुवार को रांची में रूक-रूक मध्यम दर्जे की बारिश के दौरान भी लोकल फॉल्ट आने के कारण बिजली की आंख मिचौली जारी रही. इस परेशानी को एक से डेढ़ घंटे के बाद दुरुस्त कर दिया गया. इसके अलावा बहुबाजार चौक से लेकर नया टोली पुल के बीच सड़क चौड़ीकरण व ब्रीज निर्माण को लेकर पोल शिफ्टिंग का कार्य चला. जिसके कारण ओल्ड एचबी रोड के समीप के कई मोहल्लों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई. इसके अलावा, कांके-अरसंडे में एलटी लाइन सड़क पर गिर गया था. जिसके मरम्मत के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही. इसके अलावा कई जगहों में पेड़ों की डाल छटाई कार्य किया गया. जिसके कारण करीब एक से डेढ़ घंटे कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रही. इसमें अरगोड़ा,अशोक नगर, कडरू सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहे. इसके अलावा हरमू पटेल चौक, नया टोली सहित अन्य इलाकों में मरम्मत व स्थानीय खराबी को लेकर एक घंटे बिजली बंद रही. इसे भी पढ़ें- दिल्लीः">https://lagatar.in/delhi-shibu-sorens-health-improving-cm-hemant-is-also-with-him/">दिल्लीः

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सीएम हेमंत भी हैं साथ
[wpse_comments_template  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही