Search

 
 
 

कम मिल रही है बिजली, पीक आवर में राजधानी समेत पूरे राज्य में लोड शेडिंग

 
 Ranchi : झारखंड में पीक आवर में सुबह व शाम में प्रतिदिन बिजली की लोड शेडिंग हो रही है. इस दौरान अहले सुबह पांच बजे से दिन के 10 बजे तक एक-एक घंटे पर लोड शेडिंग की जा रही है. राजधानी रांची में सुबह व शाम के समय पिछले तीन दिनों से लगातार शेंडिग हो रही है. बताया गया कि झारखंड को इस समय 1400-1500 मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि जरूरत 1700 से 1800 मेगावाट की है.

ग्रामीण  इलाकों में 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है

जेबीवीएनएल द्वारा पावर एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली की मांग की गयी.  पर वहां भी बिजली की उपलब्धता नहीं थी. जिसके कारण सुबह व शाम के समय राजधानी रांची, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, चाईबासा में प्रतिदिन लोड शेडिंग हो रही है. जबकि ग्रामीण इलाकों में 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है.

  हरमू-हटिया 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन

आज सुबह छह बजे के करीब हरमू-हटिया 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गयी. जिसके कारण हरमू, किशोरगंज, न्यू मधुकम, बड़ा तालाब, हिंदपीढी आदि इलाकों में करीब तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही. दिन के 11 बजे के बाद लाइन ठीक की गयी. इसके बाद लोड शेडिंग करते हुए आपूर्ति की गयी. wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही