Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकल फॉल्ट के नाम पर रांची में दिनभर आती-जाती रही बिजली

Ranchi: लोकल फॉल्ट के नाम पर रांची में बिजली आने जाने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. रांची के कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली की आंख मिचौली जारी रही. टाटीसिलवे 33 केवीए पावर सबस्टेशन से जुड़े खेलगांव इलाके में सोमवार 3:30 मिनट पर जो बिजली गई वह पांच घंटे बाद रात करीब 8:30 बजे बहाल हो सकी. इस दौरान लालगंज, महुआ टोली, खटंगा, खेलगांव स्टेडियम परिसर के आस-पास के इलाकों में देर तक अंधेरा पसरा रहा. यहां लालगंज चौक के पास लगा सर्किट को ब्रेक करने वाला सेक्सनाइजर बार-बार ट्रिप कर जा रहा था और लाइन होल्ड करने में परेशानी हो रही थी. हालांकि, बिजली विभाग की टीमें पेट्रोलिंग कर आपूर्ति ठीक करने के प्रयास में जुटी थी. सर्किट को बीच से खोल डॉयरेक्ट करने की तैयारी थी. इसी बीच जानकारी मिली की आर्मी कैंप में तारों के ऊपर पेड़ की डाली टूटकर गिरने से बार-बार सेक्सनाजर बाक्स ट्रिप हो रहा था. मरम्मत के बाद देर रात बिजली सामान्य हुई. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-peace-committee-meeting-in-keredari-social-media-will-be-monitored/">हजारीबाग

: केरेडारी में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही