Search

 
 
 

दुमका में 177 करोड़ से दुरुस्त होगा बिजली नेटवर्क, लगेंगे स्मार्ट मीटर

 
Ranchi: दुमका एरिया बोर्ड में रिवैम्प डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत 177 करोड़ की लागत से बिजली नेटवर्क का विस्तार होगा. जेबीवीएनएल ने टेक्नोपावर को काम सौंप दिया है. कंपनी द्वारा प्रारंभिक स्तर पर काम आरंभ कर दिया गया है. दुमका एरिया बोर्ड के तहत दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले आते हैं. इस योजना के तहत इन जिलों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति के लिए कृषि फीडर को अलग किया जाएगा. ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ायी जायेगी. वहीं कवर्ड वायर यानी एबी केबल भी लगाये जाएंगे. इसे पढ़ें- अपडेट">https://lagatar.in/update-ed-raid-on-former-giridih-mla-shahabadis-residence-ended-late-evening/">अपडेट

: गिरिडीह के पूर्व विधायक शाहाबादी के आवास पर देर शाम खत्म हुई ईडी की छापेमारी

13.41 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाएंगे

बताया गया कि योजना के तहत 24 जिलों में 13 लाख 41 हजार 306 स्मार्ट प्रीपेड मीटर भी लगाये जाएंगे.

लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी

निगम के अधिकारियों ने बताया कि लंबी फीडर लाइन होने के कारण उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचने में वोल्टेज कम हो जाता है. वहीं निगम को भी लाइन लॉस का सामना करना पड़ता है. आरडीएसएस स्कीम में लाइन लॉस कम किया जाना है. इसके लिए लंबे फीडर को छोटे किये जायेंगे. फीडरों को नजदीक के सब स्टेशन से जोड़कर छोटा किया जायेगा. वहीं एक ही ट्रांसफारमर पर अधिक लोड है तो लोड कम करने के लिए ट्रांसफारमर लगाये जाएंगे. इसके अलावा फीडर व ट्रांसफारमर में मीटर लगाये जाएंगे. हाई वोल्टेड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत तार बदल कर वोल्टेज सही किये जाएंगे. कैपिसीटर, वीसीबी, एबी स्वीच जैसे उपकरणों की कमी दूर की जाएगी. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-rjd-state-secretary-sanjay-bhardwaj-congratulated-isro-on-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">देवघर

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राजद प्रदेश सचिव संजय भारद्वाज ने इसरो को दी बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही