Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा से हो रहा बिजली उत्पादन, फिर भी अनियमित आपूर्ति से लोगों का हाल बेहाल

Tandwa : चतरा जिला के टंडवा में औद्योगिक नगर की बिजली इन दिनों गुल रहती है. अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है बिजली विभाग को इन सब बातों की परवाह नहीं है. हमेशा फॉल्ट सुधारने में एक तरफ जहां बिजली मिस्त्री प्रत्येक दिन लगे रहते हैं, वही दशकों से बिजली की समस्या को लेकर लोग परेशान रहते हैं. यहां की आबादी को कब राहत मिलेगी, इसका सटीक जवाब किसी के पास नहीं है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एनटीपीसी परियोजना इन समस्याओं के बीच मूकदर्शक बना हुआ है. लोगों ने बताया कि चिमनी तो है, पर टंडवा को बिजली नसीब नहीं. औद्योगिक नगर टंडवा में प्रचुर मात्रा में कोयला व एनटीपीसी परियोजना होने के बावजूद यहां के लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharias-youth-affected-by-power-crisis-demonstrated-near-the-area-office/">धनबाद

: बिजली संकट से त्रस्त झरिया के युवाओं ने एरिया कार्यालय के पास किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही