Search

 
 
 

सीएम के निर्देश पर पहली बार साहेबगंज के गदाई दियारा पहुंची बिजली

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पहली बार साहेबगंज स्थित गदाई दियारा गांव में बिजली सोमवार को पहुंच गई. जेबीवीएनएल ने अपने प्रयास से राजमहल प्रखंड के गदाई दियारा के गदाई पंचायत के कुल 5 गांव,टोलों के लगभग 200 घरों, साहेबगंज प्रखंड अन्तर्गत रामपुर पंचायत के गोपालपुर दियारा में 13 गांव,टोला में लगभग 430 घर एवं साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत लालबथानी पंचायत के कारगिल दियारा के 8 गांव, टोला में लगभग 210 घर बिजली से रोशन हो गए. गदाई दियारा क्षेत्र के सभी प्रखंड गंगा नदी के दूसरे छोर पर अवस्थित हैं. जिसे निगम द्वारा लगभग 17 किमी 11केवी लाइन, 8 किमी लगभग एलटी लाइन एवं 16 ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युतीकरण किया गया. इसके बाद वहां के निवासियों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है. गदाई दियारा के लोग पूर्ण रूप से कृषि पर आधारित हैं. गदाई दियारा में विद्युतिकरण से किसानों को काफी सुविधा मिलेगी. जेबीवीएनएल ने यह पूरा कार्य नाव के माध्यम से किया. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/used-to-carry-out-theft-incidents-in-six-police-station-areas-of-ranchi-5-arrested/">रांची

के छह थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को देते थे अंजाम, 5 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही