Search

 
 
 

रांचीः तीन दिन बाद सामान्य हुई बिजली आपूर्ति, पानी की समस्या से जूझते रहे लोग

 
Ranchi: पाइपलाइन बिछाने के क्रम में JUDCO ने रविवार को बिजली विभाग के 33 केवी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिसके कारण तीन दिन बाद मंगलवार को लाइन की मरम्मत हो पाई. इस लाइन के क्षतिग्रस्त होने से रातू रोड के दर्जनों मोहल्लों में घोर बिजली संकट रहा और लगातार आंख मिचौली और बिजली कटौती का खेल चलता रहा. पिछली रात तीन घंटे बिजली गुल रही, जबकि सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली आती-जाती रही. दूसरी ओर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही. इसके कारण करीब दो लाख की आबादी बिजली आपूर्ति नहीं होने से पानी की किल्लत झेलने को विवश रही. वहीं गर्मी से लोग बेहाल रहे. लगातार तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों की दिनचार्य पूरी तरह प्रभावित रही. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति मंगलवार की शाम चार बजे सामान्य हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही