Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट में विद्युत आपूर्ति ठप, करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका

Bokaro :  स्टील प्लांट में शनिवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से प्लांट में अंधेरा पसर गया. करीब 12 मिनट प्लांट में उत्पादन ठप हो गया. खबर है की ब्लास्ट फर्नेस समेत बीएसएल के कई यूनिट बंद हो गए. कयास लगाए जा रहे हैं कि करोड़ों रुपए के नुकसान सेल को हुए हैं. मजदूर यूनियन के नेताओ ने इसे प्रबंधन की लापरवाही मान रहे हैं. चूंकि इतने समय में सेल को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. बोकारो स्टील के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि डीवीसी का दोनों लाइन ट्रिप करने से लगभग 11 मिनट आपूर्ति ठप हुई है. हालांकि चंद मिनटों में आपूर्ति बहाल हो गई. उन्होंने बताया कि पावर स्टॉप करने के कारण प्लांट का मिल्स एरिया और अन्य कुछ इकाई प्रभावित हुए थे जो अब सामान्य हो गए है. मालूम हो की आपूर्ति बाधित होने से बीपीएससीएल द्वारा प्लांट के केटेगरी जॉन में पॉवर बैक अप की व्यवस्था होती है. उन्होंने कहा कि इसे दुरुस्त करने के दिशा में प्रयास जारी हैं. दूसरी ओर प्लांट में ब्लैक आउट होने के बाद से पूरे शहर में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप हो गई. वहीं इस प्लांट में पावर कट को लेकर विभिन्न मजदूर नेताओं ने इसे लापरवाही बताया है. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-teenager-dies-due-to-drowning-in-konar-dam/">हजारीबाग:

कोनार डैम में डूबने से किशोर की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही