Search

 
 
 

बंदगांव के चाकी में छह महीने से बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब ,ग्रामीण परेशान

 
Lagatar Correspondent Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्र घाटी पर स्थित चाकी गांव में पिछले छह महीने से बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है. इस कारण ग्रामीण को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि जंगली क्षेत्र होने के कारण खासकर रात के वक्त ज्यादा दिक्कतें होती है. सांप-बिच्छू के साथ-साथ जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है. बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. भीषण गर्मी में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ग्रामीणों की अधिक आबादी रहने के बावजूद 16 केवी का बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है, जो ज्यादा लोड होने के कारण छह महीने पहले ही खराब हो गया था. इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व विभाग को दिये जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. इस बीच छह महीने से बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब रहने की सूचना पर पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई सोमवार को चाकी पहुंचे.
  • अंधेरे में सांप-बिच्छू के साथ-साथ जानवरों का भी खतरा.
  • छह केवी का बिजली ट्रांसफॉर्मर नहीं ले पाता है लोड.
  • गांव में 25 केवी का बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग.
ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए डॉ. गागराई को पत्र सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए अब 25 केवी का बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए. डॉ. गागराई ने ग्रामीणों को आश्वासन किया कि वह विभाग के वरीय अधिकारियों सेगांव में 25 केवी का बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग करेंगे. ताकि जल्द से जल्द गांव में बिजली की आपूर्ति बहाल हो सके. इस मौके पर गांव के बिरसा बोदरा, सुगना बोदरा, बलदेव बोदरा, भीमसेन बोदरा, विकास बोदरा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही