Search

 
 
 

रुक्का में दो घंटे रही बाधित बिजली, रविवार को होगी आंशिक जलापूर्ति

 
Ranchi: दिन के करीब 3:00 बजे बूटी मोड़ से विकास तक तेज आंधी और बारिश हुई इसके कारण रुका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में दो घंटे बिजली नहीं रही. शाम 5:00 बजे बिजली बहाल हुई. करीब दो घंटे तक प्लांट बंद रहने के कारण प्लांट से पानी का ट्रीटमेंट का काम शाम 5:00 बजे के बाद शुरू हुआ. इस वजह से रविवार को रुक्का से निकलने वाले टाउन लाइन से अनियमित एवं आंशिक जलापूर्ति होगी. रविवार को शहर में मेन रोड, चुटिया, चर्च रोड, हिंदपीड़ी अपर बाजार, कांटाटोली, कोकर, लोवाडीह, नामकुम, दीपाटोली और आसपास के इलाकों में रविवार को अनियमित एवं आंशिक जलापूर्ति होगी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही