Search

 
 
 

धनबाद के निजी स्कूलों की मान्यता पर विचार को प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक कल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-8-year-old-son-said-after-seeing-mothers-dead-body-dont-make-noise-or-else-mother-will-wake-up/">(Dhanbad)

जिले के सभी निजी स्कूलों को आरटीई एक्ट प्रथम संशोधित नियमावली 2019 के तहत मान्यता पर विचार के लिए जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक 20 अगस्त को होगी. झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बैठक का विरोध करेगा. यह जानकारी एसोसिएशन के धनबाद जिला सचिव इरफान खान ने दी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति ही गलत तरीके से बनाई गई है. इसके खिलाफ एसोसिएशन ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. मामला न्यायालय में लंबित है. इसके बावजूद समिति ने 34 विद्यालयों को गलत तरीके से मान्यता दे दी है. इस मामले की जांच पीएमओपीजी के तहत हो रही है. उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद एक बार फिर बैठक कर गलत तरीके से मान्यता देने की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक हाईकोर्ट का फैसला नहीं आता है कोई भी यू-डायस प्राप्त निजी विद्यालय मान्यता के लिए आवेदन नहीं करेगा.एसोसिएशन 20 अगस्त को गांधी सेवा सदन, धनबाद में बैठक कर विरोध की रणनीति बनाएगा. इस बैठक में जिले के करीब 300 यू-डायस प्राप्त निजी विद्यालय भाग लेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-colleges-ready-but-waiting-for-governments-green-signal-no-enrollment-this-year-too/">धनबाद

: तीन कॉलेज तैयार पर सरकार की हरी झंडी का इंतजार, इस साल भी नामांकन नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही