Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगलों पर इंसानों के बढ़ते दबाव का नतीजा है हाथियों का हमला : सीटू

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के मैलाटांड़ में खीरगांव निवासी दामोदर साव और धनेश्वर साव की मौत हाथी के हमले में हो गई. सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने कहा है कि विकास के नाम पर बेतरतीब तरीके से जंगलों के कटने के कारण जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं और इसमें इंसानों का दखल लगातार बढ़ने के कारण हाथियों का कॉरिडोर लगातार बर्बाद हो रहा है. इस कारण हाथी भटक कर आबादी की ओर चले जाते हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो रहा है. इस पर वन विभाग की चुप्पी बहुत खतरनाक है. वन विभाग की इस चुप्पी की सीपीएम जिला कमिटी कड़ी निंदा करती है और मृतकों को 10-10 लाख मुआवजा और एक-एक सरकारी नौकरी और घायल को एक लाख रुपए मुआवजा और सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज करवाने की मांग राज्य सरकार से करती है. इसे भी पढ़ें: पारा">https://lagatar.in/congress-leaders-justified-the-demand-of-mercury-medical-personnel/">पारा

चिकित्सा कर्मियों की मांग को कांग्रेस नेताओं ने ठहराया जायज, न‍ियम‍ित करने को लेकर सीएम को ल‍िखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही