Search

कोडरमा में हाथियों का कहर जारी,10 माह के मासूम समेत 2 को कुचलकर मार डाला

जानकारी के अनुसार, जयनगर इलाके के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाला दंपति अपने 10 माह के मासूम बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था. देर रात हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और झोपड़ी को रौंद दिया. इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजदूर दंपति किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.
 
ईंट-भट्ठे के पास बनी झोपड़ी उजाड़ दी हाथियों ने

Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार और बुधवार को जयनगर क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को कुचलकर मार डाला. मृतकों में 10 महीने का दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है.  इन घटनाओं के कार इलाके में दहशत फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, जयनगर इलाके के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाला दंपति अपने 10 माह के मासूम बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था. देर रात हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और झोपड़ी को रौंद दिया. इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजदूर दंपति किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.

मंगलवार की रात इलाके में हुई दूसरी घटना में हाथियों ने एक अन्य व्यक्ति को भी कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड लगातार घूम रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में हाथियों के हमलों में करीब आठ लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही