Search

रातू में हाथी का कहर: दो दिनों में दो मौतें, कई घायल, गांवों में दहशत

Ranchi : रांची जिले के रातू क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक जारी है. मंगलवार सुबह चितरकोटा नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी मौत हाथी के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
 
breaking news lagatar

इससे पहले सोमवार को रातू थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली पतरा गांव में 45 वर्षीय सुबोध खलखो की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई थी. बताया जाता है कि गांव में हाथी के पहुंचने की खबर पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. इसी दौरान खेत में काम कर रहे सुबोध हाथी के करीब पहुंच गए. ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद वे आगे बढ़े, जिस पर हाथी ने उन्हें कुचल दिया.

घटना में रोशन खलखो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उनका एक पैर टूट गया है और उनका इलाज रांची सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं लहना गांव की 40 वर्षीय पेरिया उराइन भी घायल हुई हैं, जिन्हें रातू स्थित मोदी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लगातार हो रहे हाथी हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही