Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महुआडांड़ में छठे द‍िन भी हाथियों का उत्‍पात जारी, अब तक 27 घरों को किया क्षतिग्रस्त

Latehar : नेतरहाट में छठे दिन भी जंगली हाथियों का आतंक जारी रहा. बताया जाता है कि नेतरहाट क्षेत्र में 14 हाथियों का झुंड लगातार भ्रमणशील है. गुरुवार की रात जंगली हाथियों ने पांच घरों को ध्वस्त कर दिया है. घर में रखे कई क्विंटल अनाज को हाथियों ने बर्बाद कर दिया. परहाटोली पंचायत के शाहपुर ग्राम में सुरेश मुंडा, मनीता बेंग, देवंति आईंद, के घर को पूरी तरह बर्बाद कर द‍िया. बबीता आईंद व इशा ठिठियो के घर को भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे बर्तन व अनाज भी बर्बाद कर दिया. बता दें कि महुआडांड. वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात पिछले छह दिनों से जारी है. इन छह दिनों में पूर्णरूप व आंशिक रूप से कुल 27 घर को हाथ‍ियों ने क्षतिग्रस्त किया है. मंगलवार को नेतरहाट पंचायत के हुसंबु गांव में जंगली हाथियों के उत्पात से एक दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी थी. बच्चे की मां और भाई घायल अस्पताल में हैं. वन प्रक्षेत्र, महुआडांड के रेंजर वृंदा पांडेय ने बताया कि हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ की ओर से आया है. उसके साथ एक 10-15 दिनों का बच्चा भी है. इस कारण हाथी इस जगह को छोड़ नहीं रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/palamu-dmo-raids-bakoria-for-illegal-mining-seizes-stones-and-marbles/">अवैध

खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी, जमा पत्‍थर जब्‍त  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही