Search

गढ़वा : हाथी ने एक व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला

Garhwa : जिला वन प्रमंडल क्षेत्र में हाथियों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रंका के खुथवाटाड के पास हाथियों ने 65 वर्षीय रामनाथ सिंह को पटक-पटक कर मार डाला. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामनाथ सिंह शादी का न्यौता पूरा करके अपने गांव कर्री लौट रहे थे. तभी हाथियों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले से रामनाथ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वन प्रमंडल क्षेत्र के वन पदाधिकारी शशि कुमार से इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-government-will-take-a-decision-as-soon-as-report-committee-on-teachers-without-funds-comes/">बजट

सत्र : वित्त रहित शिक्षकों पर कमिटी की रिपोर्ट आते ही निर्णय लेगी सरकार)

गांव वालों ने कई बार हाथी भगाने का किया आग्रह, लेकिन चैन की नींद सो रहा वन विभाग

एक साल पहले दिसंबर 2021 में भी गढ़वा में इसी तरह की घटना हुई थी. हाथियों ने बाजार से लौट रहे भगवान उरांव (55 वर्ष) को कुचल कर मार डाला था. बता दें कि लगातार रंका के इन क्षेत्रों में हाथियों का झुंड आतंक मचाता रहता है. इसके बावजूद वन विभाग ने कुछ पहल नहीं की. जब घटनाएं घटित हो जाती है तब वन विभाग मुआवजा देकर शांत हो जाती है. यहां के लोगों ने कई बार वन विभाग के लोगों से हाथी भगाने का आग्रह किया. लेकिन वन विभाग चैन की नींद सो रहा है. इसे भी पढ़ें : अरगोड़ा">https://lagatar.in/moti-mahal-deluxe-restaurant-opened-at-argora-chowk/">अरगोड़ा

चौक पर खुला मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट, रांचीवासी चख सकेंगे चिकन का खास स्वाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp