Search

 
 
 

गढ़वा: जोन्हीखांड़ के पास हाथियों ने किया हमला, युवक की मौत

 
Garhwa: जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक फिर से देखने को मिला है, जहां शनिवार रात भंडरिया से दशहरा देखकर लौट रहे 28 वर्षीय रामदेव सिंह को हाथियों ने कुचल कर मार डाला. वहीं, रामदेव के तीन साथी अपनी जान बचा कर भागने में कामयाब रहे. इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना दिया है. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के उपायों को सख्ती से लागू करने की बात की है. बताया गया कि रात करीब 10 बजे रामदेव दशहरा मेला देखने के बाद अपने दोस्तों के साथ चुटिया लौट रहे थे, जब जोन्हीखांड़ के पास हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया. रामदेव और उसके साथी दो बाइक पर सवार थे. एक बाइक चालक ने तुरंत बाइक घुमा ली, जबकि रामदेव के साथी सचिन ने कूद कर जंगल की ओर भागने में सफलता पाई. लेकिन रामदेव को हाथियों ने पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर खींच कर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए. जेनेवा पंचायत के मुखिया के पति इंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण रात में टॉर्च लेकर जंगल पहुंचे और रामदेव का शव खोजा. मृतक के परिवार को वन विभाग ने 50 हजार रुपए की तत्काल सहायता प्रदान की. भंडरिया वन क्षेत्र के पदाधिकारी अजय टोप्पो ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने लोगों से रात में जंगल के रास्ते से आवागमन न करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही