Search

 
 
 

जरीडीह में हाथियों ने चहारदीवारी तोड़ी, फसलों को किया बर्बाद समेत बोकारो की 2 खबरें

 
Bokaro : जरीडीह प्रखंड के भस्की गांव में सोमवार अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए पूर्व मुखिया सुनीता देवी के घर की चारदीवारी तोड़ दी. साथ ही उनके करीब 3 एकड़ खेत में लगी गेहूं और मकई की फसल रौंदकर व खाकर बर्बाद कर दिया. झुंड में करीब 22 हाथी है. पिछले चार दिनों में गांव में जंगली हाथियों ने दूसरी बार उत्पात मचाया है. ग्रामीणों बताया कि हाथियों के झुंड ने सुबह करीब 3 बजे गांव में प्रवेश किया. गांव में घुसते ही पूर्व मुखिया सुनीता देवी के घर की चाहरदीवारी को लात व सूंड़ से मारकर ध्वस्त कर दिया. उसके बाद उनके खेत में लगी फसलों को चौपट किया. घरवालों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और पटाखे फोड़कर व ढोल बजाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास शुरू किया. आधा घंटा बाद हाथी भगाओ दल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से झुंड को निकटवर्ती रोरिया के घने जंगल की ओर खदेड़ दिया. बार-बार गांव में जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग व सरकार से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

लोहा चोरी करते एक धराया, पुलिस ने भेजा जेल

Kathara (Bokaro) : कथारा ओपी पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह कथारा रेलवे कॉलोनी स्थित बंद पड़े सीपीपी प्लांट से लोहा चोरी करने के आरोप में पेटरवार रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया. पुलिस ने मौके से दो ग्राइंडर मशीन, एक बंडल बिजली का तार, एक बंडल लोहा काटने वाली ब्लेड सहित 50 किलो लोहा जब्त किया है. ओपी प्रभारी जीतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व सीसीएल सुरक्षा विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर लोहा चोरी करते रूपेश कुमार को पकड़ लिया. जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में रूपेश सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज की है. ज्ञात हो कि बंद पड़ा केप्टिव पावर प्लांट लोहा चोरों के लिए चरागाह बन गया है. कई बार उक्त स्थान से लोहा चोरी करते चोर पकड़े जा चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही