Search

 
 
 

हजारीबाग: चीची खुर्द व लिखलाही में हाथियों ने मचाया उत्पात

 
Hazaribagh: चुरचू प्रखंड अंतर्गत चनारो पंचायत के ग्राम चीची खुर्द और लिखलाही में गुरुवार रात को जंगली हाथियों के 22 झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. जंगली हाथियों के आगमन से गांव के ग्रामीण रातभर दहशत में रहे. हाथियों के झुंड ने चीची खुर्द निवासी विक्रम बास्के, दिनेश बास्के, सुरेश बास्के और लिखलाही के गरजू महतो के घर को पूरी तरह से तोड़ दिया. हाथियों ने घर को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर रखे अनाजों को चट कर दिया. इतना ही नहीं बर्तन एवं अन्य समानों को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया. जंगली हाथियों के झुंड को दूर भगाने के लिए ग्रामीण एकजुट होकर दूर भगाने में लगे रहे. चुरचू प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो ने बताया कि गांव में हाथियों के झुंड अचानक पहुंचे. जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घर से निकलकर इधर-उधर भागने लगे. इसकी जानकारी वन विभाग को दे दिया गया है. हाथियों के झुंड अभी भी उपरोक्त गांव के आसपास के जंगल में जमे हुए हैं. इन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि जंगल की ओर नहीं जाएंऔर उनसे छेड़छाड़ नहीं करें. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही