Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथियों ने घर को किया ध्वस्त, झारखंड आंदोलनकारी मंच की नई कमेटी गठित

Chandwa : चंदवा प्रखंड के लाधुप पंचायत में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. बीती रात हाथियों के झुंड आरा गांव में सुकरी देवी पति रामदयाल मुंडा के घर में तोड़ दिया. वहीं घर में रखे अनाज को भी चट कर गए. हाथी जब घर की दीवार गिरा रहे थे, तो उसकी चपेट में रामदयाल की मां भी आ गई, गनीमत रही कि हाथियों के हमले में वह बाल-बाल बच गई. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या लगभग 10 से 12 थी. घटना की सूचना मिलते ही लाधुप पंसस पति सह समाजसेवी बुधन गंझु मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें संत्वना दी. बुधन गंझू ने कहा कि हाथियों के डर से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ है. लोग रतजगा करने को मजबूर हैं. श्री गंझू ने हाथियों से हुये नुकसान पर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और आबादी वाले क्षेत्र से उन्हें भगाने की मांग वन विभाग से की है. मौके पर कृष्णा मुंडा, उमेश तुरी, बालेश्वर मुंडा आदि मौजूद थे.

झारखंड आंदोलनकारी मंच की नई कमेटी गठित

[caption id="attachment_603799" align="alignnone" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-09-at-4.56.36-PM.jpeg"

alt="झारखंड आंदोलनकारी मंच की नई कमेटी गठित" width="1040" height="480" /> झारखंड आंदोलनकारी मंच की नई कमेटी गठित[/caption] चंदवा के कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म के प्रांगण में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महेश उरांव ने की. इस अवसर पर चंदवा झारखंड आंदोलनकारी मंच का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से धनेश्वर उरांव को अध्यक्ष, प्रमोद गंझू उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र भगत को सचिव, बेलस टोप्पो को सह सचिव, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार तथा सुधीर प्रसाद को प्रखंड प्रवक्ता बनाया गया. बैठक में बतौर अतिथि जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह उपस्थित हुए. उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विकट समय है. झारखंड राज्य के अलग हुए 23वां साल चल रहा है, पर आंदोलनकारियों को कहीं कोई मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. आंदोलनकारियों को अपना मान सम्मान बचाए रखने के लिए एकजुट रहकर संघर्षरत रहने की आवश्यकता है. इसलिए कमेटी का होना जरूरी है. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष बृजलाल गुप्ता, जिला सदस्य प्रमोद उरांव, विशुनदेव गंझू, भृगुराज सिंह, मनबहाल सिंह, रशीद खान, श्याम सुंदर गंझू समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही