Search

 
 
 

लातेहार: गोखलाबागी में हाथियों ने दो मवेशियों की ली जान

 
Latehar: बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत के गोखलाबागी ग्राम में जंगली हाथियों ने दो मवेशियों को मार दिया और एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हनुमान चौक के पास किसान करम भगत के घर को हाथी ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बैल और एक अन्य मवेशी को कुचलकर व सूंड से पटककर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में करम को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना पर मुखिया सुरेश उरांव, जिप सदस्य रमेश राम, युवा नेता लाल आशीष नाथ शाहदेव, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुशील बागे, फोरेस्टर मंगल सिंह सहित अन्य लोग गांव पहुंचे. पीड़ित किसान को हर सम्भव मदद दिलाने का अश्वासन दिया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ वर्षों से इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. हर साल किसानों को हाथियों के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ता है. लेकिन वन विभाग की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. पीड़ित ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग की है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-lg-gives-permission-to-ed-to-prosecute-arvind-kejriwal/">दिल्ली

शराब नीति : LG ने ईडी को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही