Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथी के दांत बन गये हैं लाखों की लागत से बने कई प्याऊ, पानी के लिए भटक रहे लोग

Ashish Tagore Latehar : साल 2011 में नागरिक सुविधा मद से शहर में कुल आठ प्याऊ बनाये गये थे. आज इनमें से अधिकांश प्याऊ की हालत दयनीय हो गयी है. इनमें से तो कई पूरी तरह डेड हो चुके हैं. इन प्याऊ की प्राक्कलन राशि तकरीबन सवा तीन लाख रुपये थी. कई प्याऊ को विद्यालय परिसर में बनाया गया था. इनमें से एक प्याऊ शहर के बानपुर इलाके में राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाया गया था. शुरुआत में कुछ दिनों तक प्याऊ चालू हालत में रहा. बाद में जब प्राथमिक विद्यालय बानपुर का राजकीय मध्य विद्यालय बाजार में विलय हो गया तो यह स्कूल बंद हो गया. उसके बाद रख-रखाव के अभाव में प्याऊ भी बंद हो गया. इसी तरह शहर के बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में भी एक प्याऊ लगाया गया था. लेकिन प्याऊ में बिजली नहीं रहने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सका और बाद में रख-रखाव के अभाव में यह भी डेड हो गया. शहर के कारगिल पार्क के पास भी एक प्याऊ बनाया गया था. लेकिन आज यह भी चालू हालत में नहीं है. प्याऊ का दरवाजा टूट चुका है और उपकरण बेकार हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत

संबंधित विद्यालयों को दी गयी थी जिम्मेवारी

विद्यालय परिसर में बनाये गये प्याऊ के रख-रखाव की जिम्मेवारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन को दी गयी थी. बिजली उपलब्ध कराने से लेकर नियमित मोटर चलाना एवं प्याऊ को व्यवस्थित रखने की जवाबदेही विद्यालय प्रबंधन की थी. हालांकि शहर के चंदनडीह मध्य विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजार, राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, सरस्वती विद्या मंदिर व गांधी कॉलेज में बनाये गये प्याऊ चालू हालत में हैं और विद्यालय के छात्र इसका लाभ उठा रहे हैं.

दुरुस्त कराये जायेंगे प्याऊ : सिटी मैनेजर

नगर पंचायत के सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत ने बताया कि खराब प्याऊ को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय परिसर में प्याऊ लगी है, उसे दुरूस्त करने की जिम्मेवारी संबंधित विद्यालयों की है. इसे भी पढ़ें : जीरो">https://lagatar.in/hc-issues-stay-on-pest-action-against-deoghar-dc-in-zero-fir-case-mp-nishikant-files-reply/">जीरो

FIR मामले में HC से देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, MP निशिकांत ने दाखिल किया जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही