Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योग्य किसानों को मिले केसीसी का लाभ, इसपर काम करें पदाधिकारी : डीडीसी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो डीडीसी कीर्तिश्री जी. ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में योग्य किसानों को केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया. उन्‍होंने कहा कि, आगामी 23 जून को सभी प्रखंडों में केसीसी ऋण वितरण मेगा शिविर आयोजित करें. इसमें मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुक सहित जिले के सभी बिरसा किसानों एवं अन्य को शत-प्रतिशत केसीसी का लाभ मुहैया कराएं. डीडीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से जिले में कुल पीएम किसान योजना के लाभुक, किसानों को केसीसी से आच्छादित करने के लिए निर्धारित लक्ष्य तथा उसके विरुद्ध अब तक जिले की प्रगति के विषय में क्रमवार जानकारी ली. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बैंकों में लंबित आवेदनों तथा त्रुटियों के कारण लौटाये गए आवेदनों के बारे में बताया. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को किसी त्रुटि के कारण लौटाये गए आवेदनों का निराकरण करते हुए योग्य व्यक्तियों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया. डीडीसी ने सभी एटीएम, बीटीएम तथा जनसेवक को क्षेत्र भ्रमण करते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही. बता दें कि मुख्य सचिव झारखंड ने सूबे के सभी जिलों के प्रखंड मुख्यालयों में आगामी 23 जून को शिविर लगाकर केसीसी ऋण का वितरण सुनिश्चित करने को कहा है. बैठक में अपर समाहर्ता सादार अनवर, सभी प्रखंडों के बीडीओ/सीओ, कृषि विभाग के अधिकारी–कर्मी उपस्थित थे. इसे पढ़ें- रिम्‍स">https://lagatar.in/application-date-extended-for-the-appointment-of-grade-a-nurses-in-rims-know-who-can-apply/">रिम्‍स

में ग्रेड-ए नर्सों की नियुक्ति के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, जानिये कौन कर सकता है अप्‍लाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही