Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्णिया से हवाई उड़ान की बाधाओं को दूर करें अधिकारीः नीतीश कुमार

Purnia: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रदेश में चल रही योजनाओं को लेकर गंभीर हैं. वे एक जिले से दूसरे जिले जाकर काम का जायजा ले रहे हैं और जो छूट गए हैं उसे पूरे करने के निर्देश दे रहे हैं. इसी क्रम में सीएम शनिवार को पूर्णिया पहुंचे. वे पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पर उतरे और वहीं सभा कक्ष में पूर्णिया से हवाई उड़ान में मौजूद बाधाओं को दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को त्वरित पहल का निर्देश दिया. वे ऐतिहासिक काझा कोठी तालाब परिसर पहुंचे. काझा कोठी को दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित करने की चल रही कवायद का जायजा लिया.

विधि विज्ञान प्रयोगशाला का सीएम ने किया उद्घाटन 

यहां से वे रिमोट के जरिए चार धाना भवनों के साथ पूर्णिया पुलिस लाइन में बने विधि विज्ञान प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया. बाद में वे स्टार्टअप इंडिया के प्रोत्साहन के लिए लगे स्टालों का जायजा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया हवाई उड़ान को लेकर अधिकारियों को तमाम बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया. इससे पूर्णिया से जल्द हवाई उड़ान शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. बताया जाताहै कि ऐतिहासिक काझा कोठी सीएम के पहुंचने से इस स्थल के दिल्ली हाट के रूप में विकसित होने की उम्मीद बढ़ गई है. ये दोनों काम होने से सीमांचल की तस्वीर बदलेगी साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही