Search

 
 
 

एलन मस्क ने की घोषणा, जल्द देंगे ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा, महिला को सौपेंगे कमान

 
Lagatar Desk: एलन मस्क ने जब से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान संभाली है, तभी से वह यूजर्स की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हैं. साथ ही वह अपने अजीबोगरीब फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने बताया है कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर लिया है. हालांकि, उन्होंने अभी नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है. लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि ट्विटर की नई सीईओ एक महिला होगी. एलन मस्क ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए एलान किया कि "मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर लिया है. वह 6 हफ्तों में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी. मैं अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करूंगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-184.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर कीमत पर ट्विटर को खरीदा था. उसके बाद वे ट्विटर के सीईओ बने थे. दिसंबर में उन्होंने कहा था कि नया सीईओ मिलने पर वे पद छोड़ देंगे. मस्क ने ट्विटर की सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम देखने की बात कही थी. इसे भी पढ़ें: एलन">https://lagatar.in/elon-musk-announced-voice-video-calling-facility-will-soon-be-available-on-twitter/">एलन

मस्क का एलान, ट्विटर पर जल्‍द मिलेगी वॉइस-वीडियो कॉलिंग की सुविधा
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही