Search

 
 
 

एलन मस्क ने लिंडा याकारिनो को बनाया ट्विटर की नई CEO

 
New Delhi : अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ के नाम का एलान किया है. मस्क ने ट्वीट किया, मैं ट्विटर की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. लिंडा मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं उत्पाद डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा. वह अगले छह हफ्तों में पदभार संभाल लेंगी. इस्तीफे के बाद मेरी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होगी. प्लेटफॉर्म को सभी चीजों वाले ऐप `एक्स` में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. मस्‍क ने बीते साल अक्‍टूबर में टि्वटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था. उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को पद से हटाने के बाद से नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी.
जानिए कौन हैं लिंडा याकारिनो
लिंडा की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ हैं. वह अभी ग्लोबल एडवरटाइजिंग और पार्टनरशिप की चेयरपर्सन के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले, उन्होंने कंपनी के केबल इंटरटेनमेंट और डिजिटल विज्ञापन सेल्स विभाग में वर्किंग थीं. लिंडा ने टर्नर में 19 साल तक काम किया था. वहां वह कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट/सीओओ एडवरटाइजिंग सेल्स, मार्केटिंग और अधिग्रहण थीं. वह पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की छात्रा थी. यहां इन्होंने लिबरल आर्ट्स और कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की थी.
इसे भी पढ़ें – CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-12th-result-released-better-performance-of-ranchi-schools/">CBSE

10th-12th का रिजल्ट जारी, रांची के स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन, 10वीं में आईजी प्रभात की बेटी बनी डीपीएस टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही