LagatarDesk : दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. एक बार फिर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के सिर पर दुनिया के सबसे रईस इंसान का ताज सजा है. एलन मस्क ने लंबे समय से नंबर वन रईस की कुर्सी पर काबिज और और फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है. बीते 24 घंटों में एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके बाद उनकी संपत्ति 192 अरब डॉलर हो गयी है. जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत 5.35 अरब डॉलर घट गयी. 187 अरब डॉलर संपत्ति के साथ फ्रांस के अरबपति रईसों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/america-avoided-bankruptcy-the-house-of-representatives-passed-the-bill-to-increase-the-debt-limit/">अमेरिका
दिवालिया होने से बचा, प्रतिनिधि सभा ने कर्ज की सीमा बढ़ाने का बिल पास कर दिया)
दिन 100 भुगतान, एलपीजी गैस, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स…जानें आज से किन 5 नियमों में हुआ बदलाव
तीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस
के बाद से ही बंद है केरेडारी में बना 4 करोड़ का CHC भवन, खंडहर में हो गया तब्दील [wpse_comments_template]
दिवालिया होने से बचा, प्रतिनिधि सभा ने कर्ज की सीमा बढ़ाने का बिल पास कर दिया)
24 मई को अर्नाल्ट की संपत्ति में आयी थी बेतहाशा गिरावट
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ में लगातार गिरावट आ रही है. Bloomberg के आंकड़ों के मुताबिक, 24 मई 2023 को बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 11.2 अरब डॉलर घट गयी थी. जिसकी वजह से उनकी नेटवर्थ 192 अरब डॉलर रह गयी थी. एक बार फिर एक दिन में उनकी दौलत 5.25 अरब डॉलर घटी है. जिसके चलते उनसे नंबर-1 अमीर का ताज छिन गया है. हालांकि 2023 में अबतक बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 24.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. दूसरी तरफ दुनिया के सबसे रईस इंसान की दौलत जनवरी से अबतक 55.3 अरब डॉलर बढ़ी है. इसे भी पढ़ें : 100">https://lagatar.in/100-days-100-payments-lpg-gas-electric-two-wheelers-know-which-5-rules-have-changed-from-today/">100दिन 100 भुगतान, एलपीजी गैस, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स…जानें आज से किन 5 नियमों में हुआ बदलाव
टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में ये हैं शामिल
अमेजन के जेफ बेजोस रईसों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर कायम हैं. हालांकि बीते 24 घंटे में बेजोस की संपत्ति 1.03 अरब डॉलर घटकर 144 अरब डॉलर रह गयी है. माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 125 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान है. जबकि पांचवे पायदान पर 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लैरी एलिसन है. 114 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ स्टीव बाल्मर छठे नंबर पर हैं. वहीं दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रईसों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. वहीं लैरी पेज 111 अरब डॉलर के साथ आठवें, सर्गेई ब्रिन 106 अरब डॉलर के साथ नौंवे और मार्क जुकरबर्ग 96.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें पायदान पर हैं. इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/lpg-cylinder-prices-reduced-for-the-third-consecutive-month-gas-will-be-cheaper-by-rs-83-5/">लगातारतीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस
मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति भी घटी
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 में शामिल हैं. एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी 84.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 13वें सबसे अमीर इंसान हैं. बीते 24 घंटे में अंबानी की संपत्ति 1.73 अरब डॉलर घटी है. वहीं गौतम अडानी 61.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें पायदान पर हैं. अडानी की दौलत 310 मिलियन डॉलर की कमी आयी है. इसे भी पढ़ें : उद्घाटन">https://lagatar.in/4-crore-chc-building-built-in-keredari-is-closed-after-inauguration-turned-into-ruins/">उद्घाटनके बाद से ही बंद है केरेडारी में बना 4 करोड़ का CHC भवन, खंडहर में हो गया तब्दील [wpse_comments_template]
Leave a Comment