Search

दुनिया की भुखमरी दूर करने एलन मस्क ने अपनी कुल संपत्ति का दो फीसदी दान किया,  WFP ने बनायी खर्च करने की योजना

Washington :  दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपनी कुल संपत्ति का दो फीसदी दान करेंगे. यह संपत्ति विश्व भुखमरी के खिलाफ लड़ाई में लगाई जायेगी. एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ हैं.  खबरों के अनुसार टेस्ला की ओर से 6.6 बिलियन अमरीकी डालर दान करने की घोषणा किये जाने के बाद वर्ल्ड फूड प्रोग्राम(WFP) की तरफ से प्लान पेश किया गया है. जिसके जरिए मस्क द्वारा दान की गयी रकम खर्च की जायेगी. इसे भी पढ़ें : ई-श्रम">https://lagatar.in/e-shram-portal-registration-of-7-86-crores-highest-number-of-workers-in-the-unorganized-sector-in-the-country-sc-st-or-obc/">ई-श्रम

पोर्टल पर 7.86 करोड़ का पंजीकरण, देश में असंगठित क्षेत्र में सबसे ज्यादा श्रमिक  SC, ST या ओबीसी

WFP ने 6.6 बिलियन अमरीकी डालर खर्च करने की रूपरेखा पेश की

WFP के कार्यकारी निदेशक डेविड बेस्ली ने भुखमरी को गंभीर बताते हुए कहा था कि वे लोगों के जीवन को बचाने के लिए मस्क या फिर किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने 42 मिलियन लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए खर्च की जाने वाली राशि (6.6 बिलियन अमरीकी डालर)  की रूपरेखा पेश की है. बेस्ली ने अमेरिकी समाचार नेटवर्क सीएनएन से बातचीत के क्रम में कहा कि दुनिया में महामारी से लड़ने के लिए अरबपतियों द्वारा कदम बढ़ाये जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 6 बिलियन डॉलर, 42 मिलियन लोगों की मदद  के लिए है. कहा कि अगर हम उन तक नहीं पहुंच पाये तो वे इस भुखमरी की वजह से सचमुच मरने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :  राकेश">https://lagatar.in/rakesh-jhunjhunwalas-company-akasa-air-will-buy-72-aircraft-from-boeing-jet-expected-to-be-cheaper-air-travel-from-2022/">राकेश

झुनझुनवाला की कंपनी अकासा एयर बोइंग जेट से खरीदेगी 72 विमान, 2022 से हवाई यात्रा सस्ती होने की उम्मीद

मस्क की संपत्ति में एक दिन में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ

एलन मस्क द्वारा मदद दिये जाने को लेकर बेस्ली ने कहा कि पिछले सप्ताह एलन मस्क की कुल संपत्ति में एक दिन में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ.  सीएनएन ने तब जानकारी दी थी कि मस्क की कुल संपत्ति 289 बिलियन डॉलर है. जिसमें से डब्ल्यूएफपी ने केवल 2 फीसदी ही दान के रूप में मांगी है.  इसके जवाब में एलन मस्क ने 31 अक्तूबर को कहा था कि वह अपनी कंपनी टेस्ला के शेयरों को बेचेंगे और भुखमरी से लड़ने के लिए दान करेंगे. एलन मस्क ने कहा था कि अगर यूनाइडेट नेशन्स वर्ल्ड फूड प्रोग्राम उन्हें ट्विटर पर बताये कि कैसे 6 अरब डॉलर से दुनिया भर की भूख शांत हो सकती है तो वो टेस्ला के 6 अरब डॉलर के शेयर बेचने के लिए तैयार हैं. यह भी कहा था कि यह सब जनता के सामने होना चाहिए, ताकि पता चले कि पैसे कहां और कैसे खर्च होंगे. इसे भी पढ़ें :  चाइल्ड">https://lagatar.in/cbi-raids-at-77-locations-in-14-states-including-up-in-child-pornography-case-mob-assaulted-cbi-team-in-odisha/">चाइल्ड

पॉर्नोग्राफी केस में यूपी समेत 14 राज्यों में 77 ठिकानों पर सीबीआई की रेड, ओडिशा में भीड़ ने सीबीआई टीम के साथ मारपीट की

2 अरब डॉलर का खर्च  नकद और खाद्य वाउचर के लिए होगा

इस क्रम में WFP ने अपना प्लान साझा करते हुए पैसे किस तरह खर्च होंगे, इसकी जानकारी दी.  बताया कि भोजन और वितरण के लिए 3.5 बिलियन डॉलरों का उपयोग किया जायेगा.  इसमें जरूरी देशों में शिपिंग करने और परिवहन की लागत, वेयरहाउसिंग और मील डिलीवरी, सुरक्षा एस्कॉर्ट्स का व्यय भी शामिल हैं. WFP के अनुसार 2 अरब डॉलर का खर्च उन देशों में नकद और खाद्य वाउचर के लिए होगा. जबकि $700 मिलियन और $400 मिलियन का उपयोग क्रमशः “कार्यक्रम को बढ़ाने और कुशल और प्रभावी कार्यान्वयन का प्रबंधन करने” और स्थानीय और क्षेत्रीय संचालन व्यवस्था, प्रशासन और जवाबदेही के लिए होगा. इस क्रम में बेस्ली ने कहा कि  केवल पांच देशों अफगानिस्तान, मेडागास्कर, दक्षिण सूडान, सूडान और यमन में 20 मिलियन लोग रहते हैं. यहां लोग भुखमरी के शिकार हैं. यहां के हालात कल्पना से भी बदतर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//