Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फंस गये एलन मस्क! क्रिप्टो निवेशक ने किया 20 लाख करोड़ का मुकदमा, पिरामिड स्कीम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्‍क का मुश्किलों से पीछा नहीं छूट रहा है. पहले ट्विटर को खरीदने को लेकर वो विवादों में फंसे थे. अब क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन के एक निवेशक केथ जॉनसन (Keith Johnson) ने एलन मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स पर 258 अरब डॉलर यानी करीब 20 लाख करोड़ का मुकदमा किया है. अमेरिका की अदालत में दायर यह मुकदमा शायद इतिहास का सबसे बड़ी राशि वाला मुकदमा होगा. (पढ़े, पश्चिमी">https://lagatar.in/alert-issued-for-friday-prayers-in-western-uttar-pradesh-flag-march-of-raf-and-pac-monitoring-of-sensitive-areas-with-drones/">पश्चिमी

उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी, RAF और PAC का फ्लैग मार्च, ड्रोन से संवदेनशील इलाकों की निगरानी)

क्रिप्टो की कीमत बढ़ाने-घटाने के लिए मस्क ने पिरामिड योजना का लिया सहारा

केथ जॉनसन का आरोप है कि क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनके साथ `Dogecoin Crypto Pyramid Scheme` फ्रॉड हुआ है. केथ का आरोप है कि एलन मस्क ने Dogecoin की कीमत को बढ़ाने और घटाने के लिए पिरामिड योजना का सहारा लिया है. शख्स का कहना है कि उसने 2019 से ही Dogecoin में निवेश कर रहे हैं. मई 2021 के बाद इस करेंसी में गिरावट आने के कारण उन्हें 86 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. कैथ इस क्षतिपूर्ति के साथ एलन मस्क से तीन गुना भुगतान करने की मांग की है. इसे भी पढ़े : सुरेंद्र">https://lagatar.in/surendra-rai-murder-case-sandeep-thapa-and-sujit-sinha-convicted/">सुरेंद्र

राय हत्याकांड : संदीप थापा और सुजीत सिन्हा दोषी करार

2019 से ही एलन मस्क को पता है कि Dogecoin की कोई वैल्‍यू नहीं

जॉनसन ने आरोप लगाया कि मस्‍क को साल 2019 से ही पता था कि Dogecoin की कोई वैल्‍यू नहीं है. इसके बावजूद उन्‍होंने मुनाफा कमाने के लिए इसे प्रमोट किया. इतना ही नहीं मस्‍क ने दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति होने का फायदा भी उठाया. इस उपलब्धि की आड़ में Dogecoin के लिए पिरामिड योजना चलाने और इसमें हेरफेर के लिए इसका इस्‍तेमाल किया. इसे भी पढ़े : शेल">https://lagatar.in/shell-company-pil-jharkhand-high-court-will-hear-on-june-23-know-what-happened-in-court-today/">शेल

कंपनी PIL : झारखंड हाईकोर्ट 23 जून को करेगा सुनवाई, जानिए आज अदालत में क्या हुआ

लगातार गिर रही है Dogecoin की वैल्यू

बता दें कि Dogecoin की शुरुआत 2013 में हुई थी. क्रिएटर्स ने इसे बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी और Shiba Inu dog मीम को मिलाकर बनाया था. करेंसी की वैल्यू में साल 2021 में काफी इजाफा हुआ था. फिलहाल इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू लगातार गिर रही है. फिलहाल इस करेंसी की वैल्यू 3.39 फीसदी गिराकर 0.0570 डॉलर पर आ गयी है. पिछले 7 दिनों में इसमें 28.91 फीसदी की गिरावट आयी है. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/former-army-chief-vp-malik-supported-agneepath-plan-said-we-do-not-want-people-involved-in-burning-buses-and-trains-in-the-army/">अग्निपथ

योजना का समर्थन किया पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक ने, कहा, बस और ट्रेन जलाने में शामिल लोगों को हम सेना में नहीं चाहते [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही