Search

 
 
 

एलन मस्क की भविष्यवाणी, AI सभी लोगों की नौकरियां छीन लेगा, लोग सब्जियां उगाने के लिए फ्री होंगे

मस्क के अलावा  AI का गॉडफादर माने जाने वाले जेफ्री हिंटन का कहना है कि AI जल्द ही इंसानों से ज्यादा समझदार हो सकता है, यह कई लोगों की नौकरियां खा जायेगा.  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स मानते हैं कि AI कुछ समय के लिए नौकरियों को छीन सकता है, हालांकि उन्होने कहा है कि  भविष्य नये तरह के काम भी सामने आयेंगे.
 

 Washington :  भविष्य की दुनिया पूरी तरह से AI और रोबोट के कब्जे में होगी. यह भविष्यवाणी दुनिया के नंबर वन अमीर एलन मस्क की है. मस्क (TESLA CEO) ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI)   भविष्य में सभी लोगों की नौकरियां ले लेगा.

 

 

उन्होंने दिलचस्प बात कही है कि लोग नौकरियां जाने के बाद खेतीबाड़ी करने के लिए फ्री हो जायेंगे. वे और सब्जियां उगाने जैसा काम करेंगे.    

 

मस्क ने एक्स पर एक यूजर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,  AI और रोबोट सभी जॉब्स ले लेंगे. लोगों के पास सब्जियां खरीदने की जगह उगाने का ऑप्शन होगा. मस्क का यह पोस्ट 22 अक्तूबर को सामने आया है.

 

मामला यह है कि एक यूजर में एक्स पर पोस्ट किया कि Amazon आने वाले दिनों में 60,000 लोगों को रिप्लेस करने जा रहा है. कंपनी AI और रोबोट्स को नौकरी देने जा रही है.इस पोस्ट का एलन मस्क ने जवाब दिया है. 

 

उन्होंने लिखा,  AI और Robot आने वाले दिनों में सभी नौकरियों को छीन लेंगे.  अहम बात यह है कि मस्क की कंपनी xAI आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर काम कर रही है. Tesla ऑटोनोमस ऑप्टिमस रोबोट पर काम कर रही हैं.  
 
 
 
मस्क के अलावा  AI का गॉडफादर माने जाने वाले जेफ्री हिंटन का कहना है कि AI जल्द ही इंसानों से ज्यादा समझदार हो सकता है, यह कई लोगों की नौकरियां खा जायेगा.  

 

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स मानते हैं कि AI कुछ समय के लिए नौकरियों को छीन सकता है, हालांकि उन्होने कहा है कि  भविष्य नये तरह के काम भी सामने आयेंगे.

 

कई एक्सपर्ट भी बिल गेट्स से सहमत है कि आने वाला दिनों में AI के कारण नयी तरह की नौकरियां जनरेट होगी. इनमें प्रॉम्प्ट इंजीनियर, AI एथिक्स ऑफिसर ह्यूमन-मशीन टीमिंग मैनेजर आदि नाम गिनाये जा रहे हैं.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही