Search

एलन मस्क ने अंबानी को प्रधानमंत्री लिखा, माफी मांगी, तंज कसा

इस बार मस्क ने अंबानी को प्रधानमंत्री बोलते हुए संबोधित किया. फिर तंज करते हुए लिखा- कृपया मेरी विनम्र माफी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप भारत के असली बॉस हैं. स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों का अपना एकाधिकारवादी शोषण बनाए रखना पसंद करेंगे, लेकिन क्या फिर भी आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?
 
Lagatar Desk

दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने 9 अक्टूबर की रात भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री लिख कर संबोधित किया. इससे पहले मस्क ने भारत सरकार द्वारा उनके स्टारलिंक इंटरनेट सेवा शुरु करने में देरी को लेकर एक्स पर लिखा था.

इस बार मस्क ने अंबानी को प्रधानमंत्री बोलते हुए संबोधित किया. फिर तंज करते हुए लिखा- कृपया मेरी विनम्र माफी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप भारत के असली बॉस हैं. स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों का अपना एकाधिकारवादी शोषण बनाए रखना पसंद करेंगे, लेकिन क्या फिर भी आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?

भारत के कई ऐसे क्षेत्र हैं (जैसा कि सभी देशों में होता है) जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है, जो बच्चों को शिक्षा के अवसर से वंचित करती है और छोटे व्यवसायों को अपना माल वैश्विक बाजार में बेचने का अवसर नहीं देती. स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना देगा.

थोड़ी देर बाद एलन मस्क ने फिर लिखा-  साथ ही, स्टारलिंक प्राकृतिक आपदाओं के दौरान दुनिया भर में जान बचाने के लिए ज़रूरी साबित हुआ है, जब बाकी सभी संचार प्रणालियाँ फेल हो जाती हैं, इसलिए आप पूरे भारत में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की जान बचाने में भी मदद कर रहे होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही