Search

 
 
 

एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा, फेयरवेल सेरेमनी में मिली 'गोल्डन की'

अमेरिकी अरबपति व्यवसायी और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया. व्हाइट हाउस में आयोजित एक विदाई समारोह के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को 'गोल्डन की' भेंट की.
 

Washington D.C. :  अमेरिकी अरबपति व्यवसायी और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया.

 

वह ट्रंप सरकार में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने लगभग 130 दिनों तक DOGE प्रमुख के तौर पर सेवा दी. 

 

व्हाइट हाउस में आयोजित एक विदाई समारोह के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को 'गोल्डन की' भेंट की.

 

 

मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि सरकारी सेवा में मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सरकारी खर्चों को कम करने के मिशन में भाग लेने का अवसर दिया.

 

उन्होंने यह भी कहा कि DOGE का मिशन भविष्य में और मजबूत होगा और इसकी जरूरत हमेशा बनी रहेगी.

 

कारोबार पर असर पड़ने के कारण मस्क ने दिया इस्तीफा 

 

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, मस्क ने इस्तीफा देने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब वे ट्रंप के One Big Beautiful Bill को लेकर उनसे नाराज चल रहे थे. मस्क का कहना था कि कोई बिल या तो बड़ा हो सकता है, या बेहतरीन, लेकिन दोनों एक साथ नहीं हो सकता है.

 

हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि मस्क के सरकारी कार्यों में व्यस्त रहने से उनके व्यवसाय, खासकर टेस्ला पर असर पड़ रहा था.  रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला की बिक्री में भारी गिरावट आयी है और कंपनी के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

 

व्यापार को संभालने व संकट से उबारने में फोकस करेंगे मस्क

 

टेस्ला के शेयरों में गिरावट को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ती जा रही थी. अमेरिका में कंपनी के वाहनों का बहिष्कार शुरू हो गया था, जिससे बिक्री और ब्रांड की छवि पर असर पड़ा था. जानकारों का मानना है कि मस्क अब अपने व्यापार को संभालने और संकट से उबारने की दिशा में फोकस करेंगे. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही