Search

 
 
 

बेंगलुरु में एलन मस्क की लोगों ने की पूजा, वीडियो वायरल

 
Lagatar Desk: बेंगलुरु में ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की पूजा करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग एलन मस्क की तस्वीर रखकर पूजा अर्चना कर रहे है. लोगों ने धूप-अगरबती दिखाते हुए एलन मस्काय नम: एलन मस्काय नम: का जाप भी किया. इस दौरान लोगों ने अडानी-अंबानी पर भी निशाना साधा. लोगों ने कहा कि अडानी अंबानी एलन मस्क से कुछ सीखो. एनजीओ की ओर से जैसे ही एलन मस्क की पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसपर लोगों ने कमेंट्स भी किए.

पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करता है एनजीओ

बता दें कि सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (SIFF) पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करने वाला एक एनजीओ है. संगठन के लोग वैवाहिक बलात्कार पर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिकाओं के खिलाफ बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि बलात्कार, घरेलू हिंसा और दहेज पर कानून पहले से ही है. इस कानून के तहत पुरुषों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण और सौतेला व्यवहार किया जाता है. साथ ही कई झूठे मामले दर्ज कराए जाते हैं. लोगों ने कहा कि नए कानून का इस्तेमाल वास्तविक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा. बल्कि इसका दुरुपयोग ज्यादा होगा. संगठन के लोगों ने पुरुषों के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की है. एलन मस्क की पूजा को लेकर इस संस्था का कहना है कि एसआईएफएफ के पुरुष कार्यकर्ताओं को अक्सर कंपनी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया जाता था. जो भी पुरुषों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे, उनके अकाउंट को पहले ट्विटर की ओर से प्रतिबंधित कर दिया जाता था. एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद उन लोगों को बाहर कर दिया और अब हम सभी को फ्री स्पीच का अधिकार वापस मिल गया है. इसलिए एलन मस्क की पूजा की जा रही है. इसे भी पढ़ें: 14">https://lagatar.in/rs-14-kg-black-berries-50-paise-samosas-sweets-were-available-at-such-a-low-price-in-1980/">14

रुपये किलो काला जामुन, 50 पैसे के समोसे, 1980 में इतनी कम कीमत में मिलती थी मिठाईयां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही