Search

 
 
 

एलन मस्क की भविष्यवाणी, जापान हो जायेगा गायब, कहा-धर्म से दूर होने के कारण घट रही आबादी

 
LagatarDesk : दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क अक्सर किसी ना किसी चीज को लेकर बोलते रहते हैं. इस बार उन्होंने जन्म दर के बारे में कहा है. मस्क ने चेतावानी दी कि अमेरिका की जन्म दर लगातार गिर रही है. अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जापान जैसी स्थिति हो जायेगी. पिछले साल जापान में जन्मदर में छह लाख की कमी देखी गयी. यह जापान के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि बड़ी संख्या में देश की आबादी वृद्ध होने की ओर बढ़ रही है. (पढ़े, मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-in-the-ninth-round-congress-got-39166-votes-bjp-got-31369-votes-and-devkumar-paddy-got-13493-votes/">मांडर

उपचुनाव : नौवें राउंड में कांग्रेस को 39166 , बीजेपी  को 31369  और देवकुमार धान को 13493  वोट मिले)

जापान की आबादी में लगातार 11वें साल आयी कमी

रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने कहा कि अगर जन्म दर एक बार नीचे जाने लगी तो यह तेजी से नीचे जायेगी. वर्तमान में इंसानों की आबादी अच्छे से नहीं बढ़ रही है. जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के मुताबिक, जापान की जनसंख्या में लगातार 11वें वर्ष गिरावट देखने को मिली है. पिछले साल जापान की आबादी 6,4,000 कम हुई है. इसलिए जापान को घटती आबादी का सूचक माना जा सकता है.

जापान में 6 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत

आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के मुताबिक, जब जापानी में 6,09,000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई तो यहां की जनसंख्या में गिरावट आने लगी. दूसरी तरफ 35000 से ज्यादा लोग देश छोड़कर बाहर चले गये. मस्क ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जापान पूरी तरह गायब हो जायेगा. लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा. इसे भी पढ़े : Maharashtra">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-central-government-is-kind-to-shinde-faction-provided-y-category-security-to-15-rebel-mlas/">Maharashtra

Crisis: : केंद्र सरकार शिंदे गुट पर मेहरबान, 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कटैगरी की सुरक्षा मुहैया करायी

समृद्ध और कम धार्मिक लोग पैदा कर रहे कम बच्चे

मस्क ने कहा कि चीन में भी ऐसी ही समस्या आयेगी. क्योंकि वहां के कानून ने कई साल तक परिवार बढ़ने से रोका है. उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे लोगों को लगता है कि इंसान की आबादी बहुत ज्यादा है, लेकिन यह बिल्कुल गलत है. पहले की तुलना में अब आबादी कम हो रही है. जैसे-जैसे लोग समृद्ध और कम धार्मिक हो रहे हैं, वो कम बच्चे पैदा कर रहे हैं. बता दें कि एलन मस्क की अलग-अलग पत्नियों से आठ बच्चे हैं. इसे भी पढ़े : बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-reached-the-spot-seven-times-in-4-years-to-investigate-could-not-solve-the-mystery-of-the-death-of-12-people/">बकोरिया

कांड : 4 साल में सात बार घटनास्थल पर जांच करने पहुंची CBI , नहीं सुलझ पायी 12 लोगों के मारे जाने की गुत्थी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही